जानें RTI में सुचना पाने का आसान तरीका Learn an easy way to get information in RTI


जानें RTI में सुचना पाने का आसान तरीका

क्या है सुचना का अधिकार- सूचना का अधिकार,2005 एक कानून है, जोकि प्रत्येक नागरिक को अधिकार देता है कि
·         सरकार से कुछ भी पूछे या कोई भी सूचना मांगे.
·         किसी भी सरकारी निर्णय की प्रति ले.
·         किसी भी सरकारी दस्तावेज का निरिक्षण करे.
·         किसी भी सरकारी कार्य का निरिक्षण करे.
·         किसी भी सरकारी काम के पदार्थों के नमूने ले.




किससे मांग सकते हैं सूचना-

सभी इकाइयां जो संविधान या अन्य कानून या किसी सरकारी अधिसूचना के अधीन बनी हैं.
सभी इकाइयां जिनमे गैर सरकारी संगठन शामिल हैं, जो सरकार के हों, सरकार द्वारा नियंत्रित या वित्त घोषित किये जाते हों।

सूचना कौन देगा-

एक या अधिक अधिकारीयों को प्रत्येक सरकारी विभाग में जन सूचना अधिकारी (PIO) का पद दिया गया है।
आपको अपनी अर्जी इनके पास दाखिल करनी होती है, यह उनका उत्तरदायित्व होता है कि वे उस विभाग के विभिन्न भागों से आपके द्वारा मांगी गयी जानकारी इकट्ठा करें आपको प्रदान करें।

अपनी अर्जी कैसे पहुंचाएं-

संभंधित विभाग को पंजीकृत डाक द्वारा अर्जी भेजें. (PIO) के पास आपकी अर्जी पहुँचने पर वो आपको सूचित करेंगें।

क्या इसके लिए कोई फीस है-

हाँ एक अर्जी फीस होती है, केंद्र सरकार के विभागों के लिए यह 10 रूपए है. सूचना पाने के लिए आपको 2 रूपए प्रति सूचना पृष्ठ्ठ केंद्र सरकार के विभागों के लिए देना होता है।

फीस कैसे जमा करें-

स्वयं नकद भुगतान द्वारा (अपनी रसीद लेना न भूलें)
डाक द्वारा
डिमांड ड्राफ्ट द्वारा
भारतीय पोस्टल आर्डर से
मनी आर्डर से (केवल कुछ राज्यों में)
कोर्ट फीस टिकट से (केवल कुछ राज्यों में) ।


Comments