जिंदगी पर कविता- Hindi Poem on Life By Sonam Satya
जिंदगी
पल में उदास होती है
पल में खुशियां संजोती है
जिंदगी ये न जाने कैसी
अजब पहेली है,
कभी लगे अजनबी
कभी लगे सहेली है,
पल में ख्वाहिशों का मेला है
पल में हर लम्हा अकेला है,
जिंदगी ये न जाने
कैसे-कैसे मोड़ पे चली है
कभी फूलों की सेज
कभी कांटों सी चुभी है।
nice👌👌
ReplyDelete