शरीर के लिए विटामिन क्यों जरूरी है
अक्सर हम विटामिन ए, बी, सी, डी और ई के बारे में सुनते रहते हैं। माना जाता है कि स्वास्थ्य के लिए यही विटामिन जरूरी भी हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं विटामिन के भी आपके लिए उतना ही जरूरी है, जितना कि अन्य विटामिन। कई अध्ययनों में सामने आया है कि बड़ी संख्या में लोगों में इसकी कमी भी पाई जाती है। हाल ही में किए गए एक शोध के अनुसार विटामिन के2 के सेवन से महिलाओं में बढ़ती उम्र के साथ होने वाली हड्डियों की समस्या में भी कमी आती है। ये धमनियों की अकड़न को कम करके हृदय संबंधी रोगों में भी आराम देता है। इतना ही नहीं विटामिन के2 त्वचा का प्राकृतिक लचीलेपन को भी खोने से रोकता है। इस तरह यह विटामिन प्राकृतिक तौर पर बढ़ती उम्र के लक्षणों को रोकने में मदद करता है।
यह वसा में घुलने वाला विटामिन है। यह विटामिन खून का थक्का जमने और हृदय संबंधी समस्याओं में भी लाभकारी होता है। साथ ही शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है। विटामिन के दो तरह के होते हैं। पहला विटामिन के1 यह मुख्यत: हरी सब्जियों जैसे पालक, पत्ता गोभी और ब्रोकली में पाया जाता है। विटामिन के2 मांस, अंडे और डेयरी उत्पादों में पाया जाता है। विटामिन के1 चोट लगने पर खून का थक्का जमने नहीं देने में अहम भूमिका निभाता है। वहीं विटामिन के2 ही शरीर के सभी हिस्सों में जरूरी मात्रा में कैल्शियम पहुंचाता है।

Comments
Post a Comment