कुछ बातें तुझे बतानी है Love Poem for Girlfriend

कुछ बातें तुझे बतानी है
यह हसरतें बहुत पुरानी है
दिल पर दस्तक तेरे इश्क की
यह चाहत बहुत पुरानी है
कैसे कैसे हम तेरे करीब आ गए
यह खबर हमें बतानी है
लिखूं एक खत आज मैं तेरे करीब
तूने हमें अपना पता कहां बताई है
कुछ-कुछ करीब मैं हूं मिलो दूर आज
फिजा से पूछ लो मेरी कैसी आशनाई है
धड़कन धड़कनों से मेरी खिलवाड़ कर रही
कहती है सुबह शाम गोरी तू ना आई है
कब तलक भटकूं तेरी गली में आवारा आत्मा बन
मेरी रूह तेरी चाहत को कहां भुला पाई है
मेरी अरदास करते हैं गुजारिश तू कहीं मिल भी सही
यह चाहत बहुत पुरानी है
कुछ बातें तुझे बतानी है
यह हसरत बहुत पुरानी है





- अवधेश कुमार राय धनबाद झारखंड.

Comments

  1. […] फोटो भी यहाँ पर मिलेगा. यहाँ पर आपको Love Poems का भी शानदार collection मिलेगा, जिसे पढ़कर आप […]

    ReplyDelete

Post a Comment