गर्मी में सबसे ज्यादा हमें पसीने की समस्या से जूझना पडता है, और ऐसे मौसम में अगर वजन घटाने की बात की जाये तो और पसीने छूट जाते हैं। लेकिन इस मौसम में अगर वजन घटाया जाये तो वह काफी लाभदायक साबित होगा। यहां पर हम आपको कुछ ऐसे तरीके बता रहें हैं जिससे आप काफी हद तक अपना वजन कम कर सकते हैं।
सबसे पहले तो सुबह जितना आप टहलेंगें उतना आपकी सेहत के लिये अच्छा होगा तो कम से सुबह 45 मिनट तक जरुर सैर करें।
पानी का सेवन बहुत करें, इस मौसम में आप जितना पानी का सेवन करेंगें उतना आप फिट रहेंगें।
अगर हम इस मौसम में खाने की बात करें तो खानें में फल और सलाद का सेवन खूब करना चाहिए जैसे कि तरबूज,पपीता,खीरा,ककडी और भी मौसमी फल वजन घटाने में मदद करते हैं।
हम सभी के घरों में कई तरह के मसालों का इस्तेमाल किया जाता है, आमतौर पर जीरे का इस्तेमाल सबसे ज्यादा किया जाता है। सबसे खास बात यह है कि जीरा वजन घटाने की एक अचूक दवा है कम ही लोगों को पता होगा कि जीरे के नियमित इस्तेमाल से आप अपना वजन कम कर सकते हैं। एक कटोरी दही में जीरा पाउडर मिलाकर नियमित खाने से वजन कम होता है।
ब्राउन राइस भी वजन घटाने में काफी मदद करता है। ब्राउन राइस को पकाने के बाद उसमें जीरा पाउडर छिड़क लें ऐसा करने से न केवल आपके ब्राउन राइस का स्वाद दोगुना हो जाएगा, आपका वजन भी तेजी से घटना शुरू हो जाएगा।
आम पन्ना और पुदाने का सेवन करने से आपका शरीर फिट रहेगा साथ वेट भी कम होगा। सुबह पुदाने की पत्तियों को पीस कर उसमें भुना जीरा मिलाकर आप खाली पेट पी सकते हैं। यह एक तरीके से तरोताजा हेल्थ ड्रिंक का भी काम करेगा।
रात के डिनर में ज्यादा से ज्यादा सलाद का प्रयोग करें और खाना खाने के बाद जरुर टहलें यह भी वेट कम करने के लिये काफी लाभदायक है। तो इन छोटे-छोटे तरीकों से इस गर्मी में आप काफी हद तक अपना वजन कम कर सकते हैं।
I just want to say I am just beginner to blogging and site-building and absolutely loved your web-site. Probably I’m want to bookmark your blog . You really come with excellent article content. Cheers for sharing your blog.
ReplyDelete