ये जीवन एक सपना है,
सपने में हीं सोते ,सपने में हीं जगते हम,
सपने में हीं जीते,सपने हीं में मरते हम
सपने के लिए हीं मानव ,
हर पल तत्पर रहते,
सपने हीं मनोरंजन करते,
सपने हीं दुख देते,
सपने के ही खातिर मानव,
नित्य नए आयाम गढ़ते,
सपने के पूर्णन हेतु ,
जीवन अर्पण करते,
सपने के आयोजन में हीं,
जीवन का प्रयोजन है,
सपने रचने के लिए हीं,
मानव काया नई बदलते ,
ये जीवन एक सपना है,
सपने बिन जीवन सूना है,
सपने के लिए ही जीवन जीना है
I simply want to tell you that I'm newbie to blogging and seriously liked your blog. Probably I’m want to bookmark your site . You amazingly have perfect stories. Thanks for sharing with us your web-site.
ReplyDelete