अभिनेत्री श्रीदेवी का निधन: शोक में डूबा बॉलीवुड- Bollywood Actress Sridevi Dies In Dubai
सबके दिलों पर राज करनेवाली बॉलिवुड अभिनेत्री श्री देवी की निधन की खबर से पूरा बॉलीवुड में छाया सनाटा . श्रीदेवी दुबई में थीं जहां उनकी हृदय-गति रुक जाने की वजह से उनका अचानक निधन हो गया। उन्हें हिंदी फिल्मों की पहली फीमेल सुपरस्टार भी कहा जाता है। वर्ष 2013 में उन्हें पद्मश्री सम्मान से नवाजा गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी श्रीदेवी के निधन पर दुख जताया है। वह बोनी कपूर के भांजे मोहित मारवाह की शादी में शामिल होने के लिए परिवार समेत दुबई में थीं। बताया जा रहा है कि उनका पार्थिव शरीर दोपहर 2 बजे तक मुंबई लाया जा सकता है।
संजय कपूर ने श्रीदेवी के निधन के बारे में इंडियन एक्सप्रेस ऑनलाइन को बताया कि वह खुद भी दुबई में ही थे और थोड़ी देर पहले भारत लौटे ही थे कि यह खबर आ गई। संजय दोबार दुबई जा रहे हैं। दरअसल, श्रीदेवी अपने पति बॉनी कपूर और छोटी बेटी खुशी के साथ मोहित मारवाह के शादी समारोह में शिरकत करने दुबई गई थीं। उनके निधन की खबर सुनकर लोग मुंबई में उनके घर के पास जमा हो रहे हैं। उनकी बड़ी बेटी जाह्नवी भारत में ही हैं। वह शूटिंग की वजह से परिवार के साथ दुबई नहीं गई थीं।
2 दशकों तक सिल्वर स्क्रीन पर चांदनी बिखेरनी वाली श्रीदेवी ने हाल ही में मॉम 2017 फिल्म में अहम रोल निभाया था। इससे पहले इंग्लिश विंग्लिश मूवी में कमबैक कर उन्होंने पर्दे पर जबरदस्त वापसी की थी। श्रीदेवी के साथ खुदा गवाह, मिस्टर इंडिया और चांदनी जैसी बड़ी सुपरहिट फिल्मों के नाम भी जुड़े हैं।
I simply want to say I am just all new to blogging and site-building and certainly liked your web page. Most likely I’m going to bookmark your website . You really have impressive writings. Cheers for sharing your blog site.
ReplyDelete