राहों में कभी अगर
मैं गुम हो गया तो
हाथ पकड़ कर
तुने रास्ता दिखाया
रातों में कभी अगर
सो न पाया तो
लोरी सुना कर
तुने मुझको सुलाया
दुनिया में कभी अगर
अपनों ने ठुकराया तो
दिल से मुस्कुरा कर
तुने जीना सिखाया
दर्द में कभी अगर
दिल ठहर गया तो
उसको भी उठ कर
धड़कना सिखाया ।
Comments
Post a Comment