Skip to main content
होम्योपैथिक दवाईयों को लेते वक्त इन जरुरी बातो को जानिए -
होम्योपैथिक दवाईयों को लेते वक्त खानपान सम्बन्धी सतर्कता बरतने की सलाह डॉक्टर देते है साथ ही आपको ये सावधानियां भी रखना चाहिए |
- होम्योपैथिक दवाईयों को कभी भी खुले में नहीं रखना चाहिए | इन्हें हमेशा ठंडे जगह पर रखना चाहिए और होम्योपैथिक दवाईयों को खाने के बाद डिब्बी का ढक्कन ठीक से बंद कर देना चाहिए | होम्योपैथिक दवाईयों को धुप या गर्म स्थान पर रखने से उसका असर बहुत कम हो जाता है |
- होम्योपैथिक गोलियों को लेने से पहले या बाद में अल्कोहल लेने से नशे में मौजूद स्ट्रोंग इम्लिमेंट दवा के असर को कम करते है |
- होम्योपैथिक दवाईयों को एलोपैथीक या आयुर्वेद दवाईयों के पास नही रखना चाहिए | इससे होम्योपैथिक दवाईयों का असर कम हो जाता है |
- होम्योपैथिक दवाई लेने के बाद किसी प्रकार की खट्टी चीजे नहीं खाना चाहिए इससे होम्योपैथिक दवाईयों का असर कम होने लगता है |
- किसी और व्यक्ति के जैसी बीमारी यदि आपको भी हो तो भी उसकी दवाई नहीं खानी चाहिए | दवाई का निर्धारण बीमारी के साथ -साथ व्यक्ति की स्वास्थ्य और व्यवहार सम्बधी अन्य समस्याओ पर भी केन्द्रित होता है |
- होम्योपैथिक दवाईयों को लेने से पूर्व जीभ अच्छे से साफ करना चाहिए या कुल्ला करना चाहिए |
Comments
Post a Comment