आयुर्वेद के अनुसार दही एकमात्र ऐसा कुदरती खाद्ध है , जिसमे शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाले बेक्टीरिया मौजूद होते है | दही में प्रचुर मात्रा में होने वाले ये बेक्टीरिया छोटी ऑत की भीतरी सतह पर चिपक जाते है शरीर को नुकसान पहुँचाने वाले बेक्टीरिया को शरीर से बाहर धकेलने में ये बेहद कारगर है | दही में सभी गुण होते है जैसे - कैल्शियम , विटामिन डी , फास्फोरस आदि साथ ही विटामिन ए भी होता है , जो आँखों को स्वस्थ रखता है | भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया भर में सभी में दही के गुणों को जाना है |
अमेरिका में भी माना जाता है की की दूध की अपेक्षा दही अधिक गुणकारी है ,वे मानते है की इससे कमर पतली व् रंग साफ होता है | हमारे देश में भी पंजाबियों का स्वास्थ्य अच्छा माना जाता है और उसका राज है - दही का अधिकाधिक सेवन करना |
अमेरिका में भी माना जाता है की की दूध की अपेक्षा दही अधिक गुणकारी है ,वे मानते है की इससे कमर पतली व् रंग साफ होता है | हमारे देश में भी पंजाबियों का स्वास्थ्य अच्छा माना जाता है और उसका राज है - दही का अधिकाधिक सेवन करना |
दही के फायदे -
- रक्त की कमी और दुर्बलता से पीड़ित व्यक्तियो के लिए दही अमृत है
- जिनके पेट में कीड़े हो , मोटापा हो , भोजन में स्वाद न आता हो या भूख कम लगती हो ,ऐसे लोगो को दही का सेवन करना चाहिए जिससे उनको इन बीमारीयों से छुटकारा मिल सके |
- दही को शरीर पर मलकर स्नान करने से त्वचा की कोमलता में बढ़ोतरी होती है
- दही की लस्सी में शहद मिलाकर पीने से सोंदर्य में वृधि होती है |
- भयानक ज्वर में दही से परहेज न करे ,दही ज्वर के विष को तुरंत बाहर निकालता है |
- दही को पतला कर उसमे काला नमक व् जीरा मिलाकर पीने से पेट साफ रहता है |
- सिर पर दही की मालिश करने से अनिद्रा दूर होती है |
- दांतों की बीमारीयों में भी दही का सेवन लाभदायक है , भोजन के अंत में दही का सेवन नियमित रूप से करने पर पेट की बीमारी नहीं होती है |
- दही में शरीर की इम्युनिटी बढ़ाने की अद्भुत क्षमता होती है जो अस्थमा एवं एलर्जी के रोगों में लाभदायक है|

Comments
Post a Comment