आपके वस्त्र बतायेंगे कैसा है आपका स्वभाव

आपके वस्त्र बतायेंगे कैसा है आपका स्वभाव


प्रिय पाठको - क्या आप जानते है की पहने हुए कपड़ो से आपका और दुसरे लोगो का  स्वभाव जान सकते है यदि नहीं तो आज हम आपको बतायेंगे की आप किस तरह से दुसरे लोगो के स्वभाव को जान सकते है , पहने हुए कपड़ो के माध्यम से |

पारदर्शी कपडे पहनने वाला व्यक्ति का स्वभाव मनमौजी , निर्भीक और आजाद ख्यालो का होता है |

कमीज या टी शर्ट को पेंट के अंदर पहनने वाला व्यक्ति ओपचारिक और सभ्य स्वभाव को दर्शाता है |

कमीज या टी शर्ट को पेंट से बाहर रखने वाला हंसमुख , रौबीले स्वभाव का होता है |

पुराने मैले कपड़े पहनने वाला व्यक्ति रोगी और नीरस स्वभाव वाला होता है |

प्रेस किये हुए साफ वस्त्र पहनने वाला व्यक्ति ओपचारिक और चुस्त होता है

बिना प्रेस किये हुए वस्त्र पहनने वाला व्यक्ति का स्वभाव आलसी और असभ्य होता है |

कमीज का कोलर ऊपर रखने वाले व्यक्ति का स्वभाव लोफरपन को दर्शाता  है  |

जो कमीज या टी शर्ट की बाजु मोड़कर रखते है , वे साहसी होते है और कुछ करने का जज्बा रखते है |

प्लेन कपड़े पहनने वाला व्यक्ति शांत सीधे स्वभाव के होते है और उन्हें चिंतामुक्त जीवन पसंद होता है |

जो लोग प्रतिदिन साफ धुले वस्त्र पहनते है ऐसे लोग आशावादी व् चुस्त होते है |

जो लोग अपने कपड़ो के मामले में लापरवाह होते है वो लोग स्वभाव से गैर जिम्मेदार होते है |

Comments