एक छोटी सी मोमबत्ती जब जलती हैं।- दिल छू लेने वाली कविता

एक छोटी सी मोमबत्ती जब जलती है,

तो मानो अंधेरा छट जाता हैं।

सारा संसार रोशनमय हो जाता हैं।

एक छोटी सी मोमबत्ती जब जलती है,

तो राहगीरों को राह दिखाती हैं।

भूलें-बिसरें को राह पर लाती हैं।

ये भी पढ़े - इंसानियत आज खो गयी कहाँ - प्रेरणादायक कविता 

एक छोटी सी मोमबत्ती जब जलती है,

तो हमें तूफान से लड़ना सिखाती हैं।

मूसीबतो मे डटना सिखाती हैं।

यह मोमबत्ती ही है जो हमें खुद जलकर भी,

दूसरों को प्रकाश देना सिखाती है।

लोगों मे प्रेम बाटंना सिखाती हैं।

Comments

  1. Mr, Rohit, thank you so much for comment on my poem... !!

    ReplyDelete

Post a Comment