अमेरिका की उन्नति का रहस्य
अमेरिका की उन्नति का रहस्य बतलाते हुए स्वामी विवेकानंद जी ने कहा - " अमेरिका के पुरुष स्त्रियों के साथ अत्यंत सम्मानपूर्वक व्यवहार करते है | इसी के परिणाम स्वरूप वह अत्यंत उन्नतिशील ,विद्वान ,स्वतंत्र , और बलवान राष्ट्र हो उठा | वहाँ जो स्त्रियाँ स्म्पतिवान है , वे निर्धनों की सहायता और सेवा करती है |
अमेरिका की प्रत्येक स्त्री को उतम शिक्षा प्राप्त होती है अच्छा हो की भारत में भी स्त्रियों को वैसी उच्च कोटि की शिक्षा दी जा सके | आचार-विचार को , शिक्षा से अधिक महत्व देते हुए स्वामीजी ने कहा - " यधपि भारतीय स्त्रियाँ इतनी सुशिक्षित नहीं , तथापि उनका आचार -विचार अधिक पवित्र होता है | "
स्त्री पुरुष के पारस्परिक भावो के सन्दर्भ में स्वामीजी का कथन है - " प्रत्येक स्त्री को चाहिए की वह अपने पति के अतिरिक्त सभी पुरुषो को पुत्रवत समझे | प्रत्येक पुरुष को चाहिए की वह अपने पत्नी के अतिरिक्त सभी स्त्रियों को मातृवत समझे | "
Comments
Post a Comment