सब्जियों और फलो के रस की
उपयोगिता
चाय,मदिरा ,या अन्य बाजारू सोफ्ट ड्रिंक्स स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है यदि इन सब पेय पदार्थ को त्याग दे तो आखिर पिए क्या ? क्या कोई ऐसा पेय पदार्थ भी है जो हानिकारक नहीं है ? जी हाँ ऐसे अनेक पेय पदार्थ है , जो न केवल लाभदायक है अपितु अनेक रोगों के उपचार का भी कार्य करते है आइये जानते है कुछ प्राकतिक रस की उपयोगिता के बारे में -
- खून को साफ करने के लिए , नींबू ,गाजर ,टमाटर और सेब का रस पीना चाहिए |
- ब्लड प्रेशर कम होने पर मौसमी का रस पीना फायदेमंद है |
- औरतो को अगर माहावारी के समय तकलीफ हो ,तो अंगूर व् अन्नानास का रस का सेवन करने से आराम मिलता है |
- बवासीर रोग होने पर मुली के रस का सेवन करना चाहिए |
- शरीर का वजन कम करने के लिए तरबूज , नींबू व् व् अन्नानास का रस लेना चाहिए |
- पथरी होने पर गाजर ,सेब , और ककड़ी का रस लाभदायक है |
- केंसर रोग में गाजर व् अंगूर के रस का सेवन करना चाहिए |
- शुगर की बिमारी में गोभी , गाजर , करेले व् पालक का रस ले |
- अंगूर ,सेब ,संतरा व् मौसमी का रस पीलिया रोग को दूर करने में सहायक है |
- खून बढ़ाने के लिए पालक ,टमाटर ,चुकन्दर , सेब ,अंगूर ,मौसमी के रस का सेवन करना चाहिए
- सर्दी की खांसी में मुली , लहसुन ,गाजर आदि का रस लेना लाभदायक है |
- सिरदर्द होने पर गाजर , व् ककड़ी के रस का सेवन करना चाहिए |
Comments
Post a Comment