Skip to main content
ध्यान के फायदे सुनकर दंग रह जाएँगे Meditation benefits in hindi
मैडिटेशन से होने वाले कुछ चमत्कार…
लगातार सोच-विचार से हमारे शरीर पर बुरा असर देखने को मिलता है, हम कमजोर होते जाते हैं जिसका असर त्वचा पर भी पड़ता है, और आपको ये तो पता ही होगा कि त्वचा हमारे शरीर का सबसे बड़ा हिस्सा होती है, जिससे सभी अंग जुड़े होते हैं, और अगर त्वचा की चमक नही तो उससे हमारी सुंदरता भी प्रभावित होती है, अगर हमारी त्वचा चमक रही है तो हम सुन्दर दिखते हैं।मैडिटेशन और ध्यान एक ऐसी प्राचीन पद्धति है जो आपको हमेशा जवान रखती है और खूबसूरत रखती है, यह एक ऐसी विद्या है जो जीवन को रिचार्ज करती है, ये तन-मन दोनों को क्रियाशील बनाती है।ध्यान एक ऐसी क्रिया है जिसके माध्यम से आप अपने जीवन की अनेक समस्याओं को सुलझा सकते हैं.आपको इसके चमत्कार बताते हैं-

- • अगर आप ध्यान करते हैं तो अपनी उम्र को रोक लेते हैं, इसका मतलब ये है कि आप जल्दी ही उम्रदराज नही दिखते हैं,
- • आप निरोग रहते हैं, अगर आप रोगों से मुक्त रहना चाहते हैं तो आपके लिए मैडिटेशन किसी चमत्कारिक वरदान से कम नही है।
- • कमजोर दिमाग और भूलने की समस्या से मुक्ति मिलती है, अगर आप मैडिटेशन करते हैं तो आपको किसी दवा की जरुरत नही है।
- • मैडिटेशन से आपके गुस्सा करने की आदत काबू में आ जाती है और पूरा दिन अच्छा और सकारात्मक माहौल बना रहता है।
- • लगातार मैडिटेशन करने से कुछ असामान्य शक्तियां पैदा हो जाती हैं, जैसे- भविष्य में घटित होने वाली घटनाओं का पूर्वज्ञान, किसी के मन की बात जान लेना, ऐसा इसलिए होता है कि आप जब ध्यान लगाते हैं तब आप तमाम बाहरी चीजों से अलग हो जाते हैं और आपमें कुछ ऐसी शक्तियां पैदा हो जाती हैं जोकि लोगों से अलग होती हैं।
- • ध्यान आपके शरीर की कोशिकाओं एवम् इन्द्रियों को नियंत्रित कर मांसपेशियों को आराम देता है, बढ़ते तनाव को कम कर हार्मोनल असंतुलित जैसी बीमारियों को भी दूर कर हमारे तन-मन को तरोताजा करता है।
- • लगातार होती भागदौड़ के जीवन में अनेक प्रकार की उलझने और तनाव आते हैं जिससे हमारा मन हमेशा विचलित रहता है, ऐसे समय में ध्यान वरदान रूपी भेट है जिसे करने से आप अपने अंदर की उथल-पुथल को काफी हद तक शांत कर सकते हैं।
- • ध्यान करने से हमारे शरीर की ग्रन्थियां स्थिर रहती हैं, मन को अपने काबू में करने की शक्ति मिलती है जिससे मानसिक चंचलता और अस्थिरता पर नियंत्रण आता है और हमारा मन तनाव मुक्त रहते हुए हमेशा खुश रहता है, और खुश रहने से जीवन भी सुखमयी होता है।
Comments
Post a Comment