जानिये ! सावन में महिलाएं क्यों पहनती हैं हरी चूड़ियाँ


(सावन में महिलाएं क्यों पहनती हैं हरी चूड़ियाँ)




सावन का महीना आते ही आपने महिलाओं को हरी-हरी चूड़ियाँ पहनते हुए देखा होगा, इतना ही नही इस पुरे महीने में महिलाएं ज्यादातर हरे कपडे ही पहन कर नजर आती हैं, लेकिन आखिर ऐसा क्यों होता है…
तो आपको बताते हैं इसके पांच बड़े कारण
• हरी चूड़ियाँ पहनने से सौभाग्य बढ़ता है, ज्योतिष्य के अनुसार हरा रंग सौभाग्य का रंग होता है, इस महीने में हरा रंग इस्तेमाल करने से या पहनने से भाग्य के सितारे चमकते हैं।
• सुहाग की सलामती का आशीर्वाद होता है, इस पुरे महीने हरा रंग पहनने वाले लोगों पर प्रकृति की विशेष कृपा होती है, महिलाएं हरे रंग की चूड़ियाँ और सुहाग की चीजें पहनकर प्रकृति से खुद को जोड़ती हैं और इस तरह उनके सुहाग की सलामती का उन्हें आशीर्वाद मिलता है।
• कॅरिअर और सम्पन्नता बढ़ती है, हरा रंग बुद्ध ग्रह का प्रतीक होता है, बुद्ध ग्रह कॅरिअर और व्यापार से जुड़ा हुआ है,ऐसे में हरा रंग पहनने से बुद्ध प्रसन्न होते हैं और सुहागिनों के घर में सम्पन्नता और धनधान्य बढ़ता है।
• भगवान शिव खुश होते हैं, सावन में हरा रंग पहनने से भगवान शिव खासतौर पर खुश होते हैं, भगवान शिव का प्रकृति से विशेष जुड़ाव रहा है, ऐसे में भक्त जब खुद को प्रकृति के अनुरूप ढाल लेते हैं तो शिव जी विशेष तौर पर खुश हो जाते हैं और मनोकामनाएं पूरी करते हैं, सावन में हरे रंग की चूड़ियाँ पहनने वाली महिलाओं पर विष्णु जी की भी कृपा होती है।
• शादीशुदा जीवन में खुशहाली आती है, हरा रंग प्रकृति, उर्वरता,बहुलता, सौभाग्य और सकारात्मक ऊर्जा की वृद्धि का प्रतीक है, कहा जाता है कि जिन शादीशुदा दंपत्ति के जीवन में अनबन चल रही हो, वो अपने बेडरूम के दक्षिण-पूर्वी हिस्से को हरे रंग से पेंट करें तो इससे उनको लाभ मिलता है.
अगर आप भी अपने जीवन में खुशहाली चाहते हैं तो इस सावन आप भी हरी चूड़ियाँ और हरे कपड़े अपनी जिंदगी में जरूर शामिल जरूर करें।

Comments