पैरों की उंगलियों और उसके आकार को देखकर जाने व्यक्ति का स्वाभाव


अगर आपके पैरों की बनावट है कुछ ऐसी तो आप भी हो सकते हैं भाग्यशाली।



अक्सर हम देखते हैं कि प्रत्येक व्यक्ति के शरीर के अंगों में भिन्नता पायी जाती है। और शरीर के बनावट के आधार पर व्यक्ति का आचार, विचार, व्यव्हार में भी भिन्नता देखी जा सकती है।सामुद्रिक शास्त्र में व्यक्ति के प्रत्येक अंग की बनावट के आधार पर व्यक्ति की जीवन क्रिया, चरित्र के बारे में बहुत कुछ जाना जा सकता है।आज आपको बताते हैं व्यक्ति के पैरों की बनावट के आधार पर कैसा होता है व्यक्ति का स्वाभाव। पैरों की किस आकृति को माना गया है भाग्यशाली। व्यक्ति के पैरों की पांच आकृतियों का वर्णन शास्त्रों में बताया गया है।

·         प्रथम आकृति- Celtic आकृतिअगर आपके पैरों के बीच वाली ऊँगली अर्थात अंगूठे के पास वाली ऊँगली बाकी उँगलियों से बड़ी है और पैर के अंतिम दो उ उँगलियाँ बराबर हैं, ऐसे पैर को Celtic आकृति वाला पैर माना जाता है।

Celtic पैर वाले लोग बहुत ही साधारण व्यक्ति होते हैं, ऐसे पैर वाले व्यक्तियों को जीवन में सफलता तो मिलती है किन्तु सफलता प्राप्त करने के लिए इन्हें अधिक संघर्ष करना पड़ता है, इन्हें लोगो में किसी भी वस्तु दिशा को आसानी से समझने की अद्भुत क्षमता देखी जा सकती है, यह लोग काल्पनिक भावनाओं में जीना अधिक पसंद करते हैं. ऐसे लोगो की अपने जीवनसाथी से अच्छी पटती है, संतान भी आज्ञापालन करने वाली होती है. यह लोग कोई भी कार्य करें, बड़े ही प्रोफेसनल तरीके से करना पसंद करते हैं, किसी भी कार्य में इन्हें जल्दबाजी नही होती. कर्मक्षेत्र के आगे बढ़ने की मानसिक जागरूकता इनके मन में सदैव पायी जाती है लेकिन शारीरिक रूप से अधिक प्रयासरत नही होते. अतः इन्हें सामान्य भाग्य का पद दिया गया है।

·         दूसरी आकृति- Germanic आकृतिजिन व्यक्तियों की चारो उँगलियाँ बराबर और अंगूठा सबसे बड़ा होता है, ऐसी आकृति को Germanic आकृति कहा जाता है. यह लोग शांति प्रिय होते हैं, ऐसे लोग किसी भी कार्य को सोच विचार कर करने वाले होते हैं. इन लोगों को आप कैसा भी कार्य करने को क्यों न कहें, ये लोग सदैव कार्यों को करने को तत्पर रहते हैं, और विशेष गुण ये है कि चाहें किसी भी कार्य को पहली बार ही क्यों न कर रहे हों, इनके कार्यों में आपको गलतियां देखने को नही मिलती. यह लोग संतोषी होते हैं, व अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाते हैं, इनकी आय कम हो या ज्यादा, स्वयं को कैसे मैनेज करना है इन्हें भली-भांति पता होता है. दिखने में सुन्दर व अपनी वाणी के बल पर किसी को भी अपनी ओर अट्रैक्ट कर लेते हैं. शास्त्रमत अनुसार ऐसे पैर वाले व्यक्तियों को सामान्य भाग्य से ऊपर का दर्जा दिया गया है।

·         तीसरी आकृति- Greek आकृतिजिन व्यक्तियों के पैरों के बीच की ऊँगली बाकि सभी उँगलियों से बड़ी होती है व अंतिम दो उँगलियाँ Celtic पैर की तरह बराबर न होकर सामान्य हों, ऐसे पैर को Greek आकृति का पैर बताया गया है. यह लोग बहुत ही चतुर एवम् बुद्धिमान होते हैं, इन्हें ज्यादा बातचीत करना पसंद नही होता, बहुत ही लिमिटेड बोलते हैं. किन्तु अपनी कार्यदक्षता के दम पर समय-समय पर स्वयं से जुड़े व्यक्तियों को चौंका देते हैं. अलग हर कार्य करना इन्हें बहुत पसंद होता है, ऐसे व्यक्ति किसी विशेष कला से परिपूर्ण भी पाये जाते हैं. समाज-परिवार में इन्हें पूर्ण सम्मान की प्राप्ति होती है, अपनी बुद्धि व अलग सोच के चलते ये लोग किसी श्रेष्ठ पद पर भी देखे जा सकते हैं. शास्त्रमत अनुसार ऐसी आकृति के पैर वाले व्यक्तियों को भाग्यशाली माना गया है।

·         चौथी आकृति- Egyptian आकृतिजिन लोगों के पैर में अंगूठे से लेकर सभी छोटी ऊँगली तक सभी उँगलियाँ घटते क्रम में होती हैं, ऐसा पैर Egyptian आकृति वाला पैर होता है. ऐसे लोग बहुत ही सोशल होते हैं, इन्हें सामाजिक कार्यों में स्वयं की सहभागिता बहुत पसंद होती है, वाणी में चतुरियता व शब्दकोष का भंडार इन लोगों में पाया जाता है, यह लोग अपनी खुशमिजाजी के चलते किसी भी अंजान व्यक्ति से बड़ी आसानी से अपनी मित्रता बना लेते हैं, इन्हें नए-नए लोगों से बातचीत करना व विचारों का आदान-प्रदान करना अच्छा लगता है, अगर मौका मिले तो राजनीति में पैर रखने का मौका नही छोड़ते, साम-दाम-दंड-भेद से अपना कार्य कैसे साधा जा सकता है इन्हें भली भांति आता है, ऐसे लोग की कुंडली में यदि सूर्य मंगल अच्छी प्लेसमेंट लेकर स्थित हो तो जीवन में श्रेष्ठ मुकाम हासिल करते हैं।

·         पांचवी आकृति-Roman आकृतिअगर आपके पैरों का अंगूठा और उसके बराबर की दोनों उँगलियाँ बराबर हैं तो आपका पैर Roamn श्रेणी में आता है. Roamn पैरों वाले व्यक्ति बहुत ही बुद्धिमान के साथ-साथ आत्मविश्वास से परिपूर्ण होते हैं, यह लोग किसी भी कार्य में कम मेहनत में अधिक लाभ प्राप्त करने वाले होते हैं, इन्हें सदैव साधारण कार्य करने पर भी यश की प्राप्ति को जिस प्रकार होती है, जैसे इन्होंने प्रथम बार यह कार्य किया हो. Roman आकृति के पैर वाले लोगों को भाग्य का पूर्ण साथ मिलता है, यह कम परिश्रम में श्रेष्ठ मुकाम हासिल कर समाज परिवार में अपना एक सम्मानित पद बना लेते हैं, शास्त्रमत अनुसार पैरों की आकृति में इन्हें सबसे भाग्यशाली माना जाता है।


Comments