प्रिया प्रकाश वरियर ने अपना पहला पुरस्कार जीता

प्रिया प्रकाश वैरियर ने शायद कभी भी ये सपना नहीं देखा  होगा कि वह अपनी पहली फिल्म ओरु अदार लव रिलीज होने से पहले ही एक पुरस्कार जीत सकती है । उनकी आँखों ने क्या जादू किया है  जिसके कारण  उन्हें अपना पहला सम्मान मिला है।

प्रिया प्रकाश को "आउटलुक सोशल मीडिया अवॉर्ड्स"  में सम्मानित किया गया था। उनका पहला पुरस्कार वर्ष के वायरल व्यक्तित्व के रूप में आया था। खबरों की घोषणा करते हुए, उन्होंने बताया की  मैने पुरस्कार प्राप्त करने  पर सम्मानित महसूस किया। मुझे " वर्ष का वायरल व्यक्तित्व " चुनने के लिए  बहुत - बहुत  धन्यवाद। और उन्होने यह भी बताया की यह पुरुस्कार  ओमारिक्का और ओरु अदार लव  के पूरे दल के लिए है।

इंस्टाग्राम पर पांच लाख से भी अधिक  फोलोवर को प्राप्त करने के बाद उनकी लोकप्रियता पूरी तरह स्पष्ट हो गई।

इस बीच, उनकी लोकप्रियता के कारण उनके पास कई फिल्मो के ऑफर भी आने लगे है , रिपोर्टों का दावा है कि बॉलीवुड और तमिलनाडु के फिल्म निर्माताओं ने संपर्क भी  किया है। लेकिन उन्होंने अभी तक किसी भी परियोजना को सहमति नहीं दी है।

उनकी पहली फिल्म ओरु अदार लव, जिसमें रोशन अब्दुल रहूफ और अन्य कलाकार शामिल हैं, यह फिल्म इस वर्ष के जून महीने  में रिलीज होगी |

Comments

  1. I simply want to say I am all new to blogging and honestly enjoyed your blog. Most likely I’m going to bookmark your blog . You absolutely come with beneficial posts. Regards for revealing your web site.

    ReplyDelete

Post a Comment