Valentine Day 2018
वेलेंटाइन डे Valentine Day (प्रेम का पर्व ) – कहा जाता है की प्यार दुनिया का सबसे खूबसूरत अहसास है। जब यह अहसास सुखद है, सुंदर है, सलोना है तो क्यों लोग इसके नाम पर सदियों से आज तक खून बहा रहे है? कभी जात-पांत के नाम पर कभी मान-सम्मान और तथाकथित प्रतिष्ठा के नाम पर और तो कभी अमीरी-गरीबी के अंतर के नाम पर। शायद यह लोग प्यार के सही मायने नहीं समझते होंगे | इसीलिए ऐसे बर्ताव करते है | वैसे तो आप सभी वेलेंटाइन डे यानी प्यार का दिवस के बारे में जानते होंगे लेकिन फिर भी हम आपको इसके बारे कुछ बाते बतायेंगे | फरवरी को प्यार का महिना भी कहा जाता है 7 फरवरी से 14 फरवरी तक वेलेंटाइन डे का उत्सव पूरी दुनिया में मनाया जाता है | लेकिन अगर हम प्यार की बात करे तो प्यार करने के लिए कोई विशेष दिन की जरुरुत नहीं होती प्यार तो हर दिन करना चाहिए | मोहोब्बत किसी विशेष दिन की मोहताज नहीं होती , यह तो हर पल की जा सकती है | लेकिन आज की भागदोड़ भरी जिन्दगी में सभी लोग अपने काम में इतने व्यस्त हो गये है किसी को प्यार से बात करने का भी समय नहीं मिलता है | शायद इसी कारण हम सभी को वेलेंटाइन डे का बेसब्री से इंतजार रहता है क्यूंकि इस दिन प्रेमी अपने प्रेमिका के साथ प्यार का इजहार करते है और पुरे दिन एक दुसरे के साथ बिताते है, प्यार भरी बाते करते है , नये सपने बुनते है ,प्यार भरी यादे बनाते है | प्रेमी और प्रेमिका एक दुसरे को उपहार देते है |
7 फरवरी से 14 फरवरी तक अलग अलग नामो से इस उत्सव को प्यार के साथ मनाया जाता है अब हम जानते है की वो कौन कौन से नाम है –
रोज डे – वेलेंटाइन का पहला उत्सव रोज डे के नाम से 7 फरवरी को मनाया जाता है| गुलाब प्यार की सुगंध है जो महकते दिलो को करीब लाता है गुलाब एक ऐसा फुल है जिसे देखते ही दिल बागवान हो जाता है | मोहब्बत का इजहार करने में प्रेमी और प्रेमिका गुलाब का फुल एक दुसरे को देते है | ऐसा माना जाता है की यह दिन अपने प्यार को जताने के लिए मदद करता है | यदि आप भी किसी से मोहब्बत करते है तो रोज डे के दिन आप अपने प्रेमी या प्रेमिका को एक गुलाब का फुल उपहार में दे सकते है | गुलाब सच्चे प्यार की निशानी है , बिना गुलाब आप प्यार का इजहार नही कर सकते है | महकता हुआ लाल गुलाब प्यार की अनकही जुबां है |
प्रोपोज डे- वेलेंटाइन का दूसरा उत्सव बहुत ही महत्पूर्ण है उनके लिए जो नए गर्ल फ्रेंड और बॉय फ्रेंड होते है वे इस दिन अपनी नई जिन्दगी की शुरुआत करने के लिए एक दुसरे से प्यार भरा वादा करते है | वे पूरी जिन्दगी एक दुसरे के साथ रहने का वादा करते है यह दिन उनके लिए सबसे ज्यदा महत्वपूर्ण होता है क्यंकि वे इस दिन किये वादे को उम्र भर याद रखते है | इस दिन को यादगार बनाने के लिए पहले से ही कई तरह की प्लानिंग करते है | जैसे कोई प्रेमी अपनी प्रेमिका को अंगूठी उपहार में देते है इससे प्रेमी – प्रेमिका एक दुसरे से शादी करने के लिए वादा करते है |
चोकलेट डे – ९ फरवरी को चोकलेट डे के नाम से मनाया जाता है , इस दिन प्रेमी – प्रेमिका अपने प्यार को बढ़ाने के लिए चोकलेट एक दुसरे को उपहार में देते है | चोकलेट की मिठास प्यार को ओर भी ताजा कर देता है | अगर आपको लगता है की आपका प्यार फीका पड़ गया है तो आप इस दिन अपने प्रेमी या प्रेमिका को चोकलेट देकर अपने प्यार में मिठास भर सकते है |
टेडी डे - यह वेलेंटाइन वीक का एक खास दिन है, इस दिन लोग अपने किसी खास को टेडी गिफ्ट कर उन्हें अपने दिल की बात बताते हैं। अगर आप भी कहना चाहते हैं किसी से अपने दिल की बात या करना चाहते हैं किसी को खुश या फिर मनाना चाहते हैं अपनी रूठी हुई महबूबा को तब देर किस बात की टेडी डे पर खरीदिए एक प्यारा सा टेडी और मना लीजिए उन्हें और कह डालिए अपने दिल की सारी बात।
प्रॉमिस डे – ११ फरवरी को प्रॉमिस डे मनाया जाता है – इस दिन सच्चे प्यार करने वाले एक दुसरे से प्रॉमिस करते है जैसे – एक दुसरे के बिना नही जीना
किस डे – वेलेंटाइन डे का यह दिन बहुत ही रोमांटिक होता है , इस दिन प्रेमी अपने प्रेमिका को किस करता है, जिससे दोनों के बीच प्यार ओर भी गहरा हो जाता है | यदि आप भी किसी से सच्चा प्यार करते है और अभी तक अपने प्रेमिका को किस नहीं किया है तो इस दिन आप अपने प्रेमिका को किस करे जिससे आपका प्यार हमेशा बना रहेगा |
वेलेंटाइन डे - 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे के नाम से यह उत्सव पूरी दुनिया में अपने अपने तरीके से मनाया जाता है | यह दिन प्यार करने वालो के लिए बहुत ही महत्पूर्ण होता है और जिनकी नई नई शादी हुई होती है उनके लिए यह दिन बहुत ही खुबसूरत होता है और वे इस दिन को और भी खुबसूरत बना के लिए वे पूरा दिन एक दुसरे के साथ किसी एकांत में बिताते है , प्यार भरी यादे बनाते है और एक दुसरे के साथ हमेशा रहने के लिए वादा भी करते है | इस दिन पूरा माहौल खुशनुमा हो जाता है, जहाँ भी देखो सिर्फ प्यार करने वाले ही मिलेगे |
I just want to say I am just all new to blogging and site-building and absolutely savored your blog site. Almost certainly I’m want to bookmark your website . You definitely have outstanding articles and reviews. Thanks a bunch for sharing your web site.
ReplyDelete