जानिए ! आपकी गर्लफ्रेंड के लिए कौन सा गुलाब होगा बेस्ट

         Happy Rose Day 2018


आज वेलेंटाइन डे  वीक का पहला दिन है. इस दिन को प्यार की शुरुआत माना जाता है. ऐसा इसलिए क्योंकि इस दिन आप किसी को गुलाब देते हुए अपनी दिल की  भावनाओ  का इजहार कर सकते हैं. लेकिन गुलाब देते हुए आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि प्रत्येक  रंग के गुलाब  का अलग अलग अर्थ  होता है. यानी अगर आप किसी से पहले फ्रेंडशिप बढ़ाना चाहते हैं और आपने उसे लाल गुलाब दे दिए तो इसका मतलब होगा कि आप उससे प्यार का इजहार करना चाहते हैं. आप भी ऐसी भूल  कभी न करें और अपनी सच्ची  भावनाओ  को एक्सप्रेस कर पाएं, इसकी मदद करने के लिए हम लेकर आए हैं कुछ खास गुलाब रंग की  लिस्ट, जिसकी मदद से आप अपनी दिल की भावनाओं के अनुसार सही रंग के गुलाब को चुन सके .

लाल गुलाब का फुल - 


[caption id="attachment_2185" align="aligncenter" width="673"]rose day photo credit-http://inextlive.jagran.com/[/caption]

लाल गुलाब का मतलब तो वैसे सभी को जानते है. चाहे आप इसे अपने दोस्तों को  दें या फिर प्रेमी - प्रेमिका  को ये एक जरिया है ये बताने का कि आप जिसे ये गुलाब दे रहें हैं उसकी आपकी जिंदगी में खास जगह है और आप उससे सबसे ज्यादा  प्यार करते हैं.

सफेद गुलाब का फुल -


[caption id="attachment_2184" align="aligncenter" width="960"]rose day 2018 photo credit- https://www.1hindi.com[/caption]

सफेद गुलाब शांति और शुद्धता का प्रतीक माना जाता है लेकिन अगर किसी रूठे  हुए दोस्त को मनाना हो तो भी  सफेद गुलाब को दिया जा सकता है. हालांकि, वैलेंटाइन वीक में इस रोज को देने से बचना चाहिए. लेकिन रोज के मौके पर अगर आप किसी रूठे को मनाना चाहते हैं तो इस सफेद गुलाब का चुनाव आपके लिए बेस्ट होगा  .

पीले रंग का गुलाब -


[caption id="attachment_2187" align="aligncenter" width="710"]yellow rose photo credit-http://wallpapers4screen.com/[/caption]

पीले गुलाब रंग का गुलाब फ्रेंडशिप  का प्रतीक माना गया है. रोज डे के दिन आप अपने खास दोस्तों को  पीले रंग के गुलाब देते हुए अपनी दोस्ती को और भी बढ़ा  सकते हैं और शाम को घूमने का या डिनर का प्लान बनाते हुए दिन को ओर भी खुशनुमा बना सकते  है.

गुलाबी रंग का गुलाब


[caption id="attachment_2188" align="aligncenter" width="824"]pink rose day photo credit-https://pink-roses-live-wallpaper.in.aptoide.com/[/caption]

गुलाबी रंग का फुल ख़ुशी  और कृतज्ञता का रंग माना जाता है. ऐसे में आप इस रंग के गुलाब को उस शख्स को दे सकते हैं जिसे आप बहुत ज्यादा खास मानते हैं. वैसे इस रंग के गुलाब देते हुए आप अपने ब्वॉयफ्रेंड या गर्लफ्रेंड को भी उनकी आपकी जिंदगी में अहमियत को दर्शा सकते हैं.

नारंगी रंग का गुलाब 


[caption id="attachment_2186" align="aligncenter" width="640"]rose day photo credit https://suwalls.com[/caption]

नारंगी गुलाब उन लोगों के लिए हैं जो किसी को बेहद  प्रेम करते हैं. नारंगी रंग पैशन और ऊर्जा का  प्रतीक है. अगर आप भी किसी के प्रति अपना पैशन और अपनी दिल की  भावनाओ  को  प्रदर्शन करना चाहते हैं तो नारंगी रंग के गुलाब आपके लिए बहुत खूब रहेगा .

लैवेंडर रंग के गुलाब वैसे तो बहुत दुर्लभ से  मिलते हैं. लेकिन अगर किसी से आपको पहली ही नजर में ही  प्यार हो गया हो  तो उसे जाहिर करने के लिए इस रंग के गुलाब का चुनाव करन चाहिए . ये गुलाब आपके प्रेम आकर्षण को जाहिर करेगा.

दोस्तों , हिंदी आलेख की तरफ से आप सभी पाठको को रोज डे की बहुत बहुत शुभ कामना है , आप इस वेलेंटाइन डे को पुरे ख़ुशी और प्रेम के साथ मनाए |  हमारे लेख पढने के लिए एक बार पुन: आप सभी का धन्यवाद !

Comments

  1. I just want to tell you that I am newbie to blogs and seriously savored you're blog. Probably I’m going to bookmark your site . You actually have perfect stories. Bless you for sharing with us your web page.

    ReplyDelete

Post a Comment