जीवन साथी चुनते समय इन बातो का ध्यान रखे !

शादी के लिए योग्य जीवनसाथी  चुनना आसान काम नहीं है | एक आदर्श जीवनसाथी  चुनने के लिए कई जरूरी बातो का ध्यान रखना चाहिए | ताकि भविष्य में होने वाले मनमुटाव और रिश्तो में खटास से बचा जा सके | कई मामलों में ऐसा न करने पर रिश्तो की डोर टूटने की नोबत आ जाती है क्योंकि हमे जो चीजे लडके या लड़की  के बारे में बताई जाती है उन पर आँख मूंदकर विश्वास कर दिया जाता है और नतीजन आए दिन छोटे छोटे झगडो से आपकी जिन्दगी तनावपूर्ण हो जाती है |

अपनी जिन्दगी को खुशहाल बनाने के लिए एक आदर्श जीवन साथी  का सही चुनाव बहुत ही अहमियत रखता है तो अब हम आपको कुछ जरुरी बातो के बारे में बतायेंगे की जिससे आपको एक आदर्श जीवनसाथी  चुनने में मदद मिलेगी |

वर और परिवार का व्यवहार –

शादी से पूर्व लडके और लड़की के व्यवहार के बारे में जानकारी जरुर ले , रिश्तेदारो से इस बारे में पूछ सकते है | लड़के या लड़की से जुड़ी कुछ खास बाते जैसे – वह बात –बात पर बहस तो नहीं करता , किसी से बात न करना , अपशब्द का इस्तेमाल तो नहीं करता , किसी तरह विवाद से नाता तो नहीं रहा , इस तरह से आपको वर के व्यवहार के बारे जानकारी का पता जरुर करे | इससे काफी हद तक स्थिति  स्पस्ट हो जाती है इसके अलावा परिजनों के व्यवहार के बारे में भी जरुरी जानकारी ले |

मुलाकात जरुर करे –

 

विवाह करने से पहले लडकी को लडके से मुलाकात कर उसे जानना चाहिए | कई जरूरी बाते तो पहली ही मुलाक़ात के दौरान मालूम हो जाती है | इस दौरान उसका स्वभाव , प्रोफेशन , उसकी पसंद –ना पसंद ,और घर परिवार के बारे में , पहले किसी से सम्बद्ध में रहा है या नही जैसी बाते पूछ लेना जरुरी होता है | इसके अलावा लडकी भविष्य में जॉब करना चाहती है तो इसके बारे में लडके की क्या राय है जरुर जाने |

लड़का जिम्मेदार है या नहीं –

लडके से बात करने के दौरान यह जानने का प्रयास करे की वह कितना जिम्मेदार है | जैसे – वह जॉब करता है या नहीं , अगर नहीं तो वह भविष्य में कैसे जरुरतो को पूरा करेगा | ये समझना बहुत जरुरी है इसके अलावा परिवार में उसकी जिम्मेदारी क्या है ,वह किस तरह से अपने परिवार की मदद करता है | साथ ही भविष्य में किसी तरह की खास प्लानिंग कर रखी है या नहीं |

कोई बुरी लत तो नहीं –

 

एक सबसे महत्वपूर्ण बात की लडके को किसी तरह की बुरी लत तो नहीं है | किसी भी तरह रिश्ते की शुरुआत करने से पहले यह जानना बहुत जरुरी है ,ऐसा इसलिए जरुरी है क्योंकि बुरी लत भविष्य में किसी न किसी तरह से रिश्तो में खटास का कारण बनता है |

जाने डिमांड्स  –


लडकी को अपनी शादी से पहले ये पता कर लेना जरूरी है की लडके के घर वालो की कोई डिमांड तो नहीं है | अगर उनकी कोई डिमांड है तो रिश्ते को मना करना ही बेहतर होगा , ऐसा इसलिए भी जरुरी है क्योंकि जहाँ एक नये रिश्ते की शुरआत ही डिमांड से हो रही है वहाँ भविष्य में भी ये डिमांड्स बरकरार रहेगी |

Comments

  1. I just want to say I am beginner to blogging and honestly savored you're web-site. Likely I’m want to bookmark your site . You surely come with really good articles. Regards for revealing your web site.

    ReplyDelete

Post a Comment