पहली नजर में प्यार ? वैज्ञानिको से पता चलता है की यह चौथी नजर से पहले संभव नहीं है !!
रोमांटिक कहानियों का यह अहम हिस्सा है और ज्यादातर फिल्म मेकर्स का यह फेवरिट टॉपिक है | फिर ख़ास बात तो यह है की हममे से अधिकतर लोग यही चाहते है की ऐसा उनके साथ भी हो | हम बार कर रहे है पहली नजर की प्यार की | अब तक ह्मने यही सुना है की लड़के -लडकियो को एक दुसरे से पहली नजर में प्यार हो जाता है लेकिन यह सोचना गलत है क्योंकि वैज्ञानिक दावा करते है की प्यार पहली नजर में नहीं बल्कि चौथी नजर में होता है |
अध्ययन में बताया है की किसी से प्यार होने की आपकी संभावनाएं तब ज्यादा होती है जब आप उससे एक से ज्यादा बार मिलते है | न्यूयार्क के हेम्लिटन कॉलेज के मनोवैज्ञानिक रवि थिरुसेल्वम ने कहा की कामदेव का तीर लगने में थोडा वक्त लगता है | ऐसा कहा जा सकता है की इस तरह की प्रक्रिया दोहराव से बढती है |
अध्ययन में वैज्ञानिको ने एक टीम बनाई और उन्हें जवान लड़को और लड़कियों की तस्वीरे दिखाई | इसके बाद उन्होंने प्रतिभागियों के दिमाग को एक मॉनिटर से जोड़ दिया जो की उनके मन में विभिन्न तस्वीरों के प्रति उनके आकर्षण को जज कर सकता था |
उन्होंने पाया की पहली बार तस्वीरे दिखाए जाने के बाद मॉनिटर पर थोड़ी हलचल दिखाई पड़ी | दूसरी बार तस्वीरे दिखाए जाने के बाद आकर्षण की रेटिंग पहले से ज्यादा बढ़ गई | तीसरी बार तस्वीरे दिखाने पर रेटिंग्स का लेवल सबसे ज्यादा था , और वैज्ञानिको ने पाया की तस्वीरों को चौथी बार बढ़ाने पर प्रतियोगियों के दिमाग का वह हिस्सा सक्रिय हो गया , जो उतेजना और आनन्द के लिए उतरदायी है |
ओशो - दि धम्मपद
Comments
Post a Comment