सुबह एक कॉफ़ी बदल सकती है आपकी सहत - कॉफी के फ़ायदे

                        कॉफी के फ़ायदे  (Coffee Benefits in Hindi)





भले ही कॉफी के स्वास्थ्य संबधी गुणों को लेकर विवाद हो , लेकिन अधिकांश विशेषज्ञ इस बात पर सहमत है की अगर इसका सीमित और संतुलित मात्रा में सेवन किया जाए तो यह फायदेमंद है |

जर्नल ऑफ़ अमेरिकन मेडिकल एसोसिएशन के शोध के अनुसार रोज कप कॉफी पीने से पार्किसन का खतरा पच्चीस फीसदी कम हो जाता है | इस शोध में ३५०० महिला –पुरुषो को शामिल किया गया था

हावर्ड यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने पाया है की रोजाना ४ कप कॉफी पीने से पित की पथरी होने का खतरा कम होता है | रोजाना बिना शक्कर वाली ,चार कप कॉफी पीने से मधुमेह से बचाव होता है

रेडियो लोजिकल सोसाइटी ऑफ़ नार्थ अमेरिका के एक शोध के अनुसार दो कप कॉफी रोजाना पीने वालो की स्मरण शक्ति तेज होती है और ऐसे लोग जल्दी फैसला लेने में भी समर्थ होते है |

Comments