नैतिक शिक्षा की आवश्यकता
आज भागदौड भरे जीवन मे जब हम अपने घर के सदस्यों को भी ठीक से समय न दे पाते हैं तब हम समाज को ,आस-पास पड़ोस को समय कैसे देगें?आज जब समाचारपत्र मे जब पढते हैं कि कोई आदमी सडक़ पर दुघर्टना का शिकार हो जाता हैं तो लोग उसकी मदद.करने की जगह उसका वीडियो बनाने लगते हैं, ऐसे समाचार को पढ कर महसूस होता है कि लोगों की संवेदनाएं खत्म हो चुकी हैं बचपन में पढी नैतिक शिक्षा की कहानियां याद आती हैं जिनमें मानवीय संवेदनाओं को उभारने कार्य किया जाता था। समाज को पुनः संवेदनशील बनाने के लिए नैतिक शिक्षा हर चरण पर आवश्यक है।
[…] चरित्र विकास एवं नैतिक शिक्षा का दायित्व प्राथमिक स्कूल अध्यापको […]
ReplyDelete