माँ पर कविता हिंदी में - Poem on Mother in Hindi
माँ, यूँ तो शब्द है बहुत छोटा सा,
पर है अपने आप में काफी अनूठा सा |
कहो चाहे कुछ भी माँ, मदर, अम्मा या माता ,
यही होती है हम सबकी जीवन दाता |
नादानियों से जिम्मेदारियों तक का सफर पूरा करने में हर कदम देती है साथ ,
कभी नहीं छोड़ना चाहता कोई भी बच्चा पूरी जिंदगी अपनी माँ का हाथ |
शायद जुड़ा होता है एक अद्भुत सा यन्त्र माँ के दिल से ,
वरना जान लेती वो हमारी जरुरतो और परेशानियों को झट से कैसे ?
अपनी परवाह किये बिना वह लड़ जाती दुनिया से अपने बच्चो के लिए ,
चाहे बच्चो ने जाने-अनजाने उसे कितने ही दुःख क्यों न हों दिए |
करना चाहिए धन्यवाद हमें ऊपर वाले का जोड़ कर हाथ,
रूप में माँ के वह रहते क्यूंकि हमेशा हमारे साथ |
सलाम करती हूँ मैं माँ को अपनी, थामने के लिए हर कदम पर मेरा हाथ,
करती हूँ दुआ ईश्वर से कि हर जनम मिले मुझे आपका ही साथ | 😘😘
Hats off to All Mothers 🙏🙏🙏
Comments
Post a Comment