
चिलचिलाती गर्मी में आँखों की देखभाल बहुत ही जरुरी है | जानिए इस लेख में आँखों को सेहतमंद रखने के लिए क्या करे और क्या न करे ???
क्या करे ??
त्राटक – आँखों की चमक बढ़ाने के लिए आपको रोजाना कम से कम पन्द्रह मिनट त्राटक का अभ्यास करना चाहिए | अंधरे में दीपक जलाकर आँखों के समानांतर डेढ़ फीट की दुरी पर बैठ जाए और दीपक की लौ पर ध्यान केंदित करे , इससे आपके आँखों में पानी आने लगेगा तब त्राटक बंद करे और ठंढे पानी से आँखों को धों ले |
विटामिन सी – यह शरीर के रोग प्रतिरोधक तंत्र को मजबूत करता है यह आँखों की सभी बीमारियाँ और इन्फेक्शन से बचाता है इसलिए विटामिन सी का सेवन करना आवश्यक है |
कसरत – घर पर ऐसी जगह खड़े हो जाए ,जहाँ से आप दूर तक देख सके , तर्जनी को सामने की ओर १५ इंच की दुरी पर रखे | पहले ऊँगली और फिर सबसे दूर की वस्तु देख सकते है उसे एकटक देखने की कोशिश करे ऐसा दिन में दो तीन बार करे |
क्या न करे –
सीधा प्रकाश – तेज रोशनी जैसे सूर्य या ज्यादा प्रकाश वाले बल्ब को सीधा न देखे ,इससे आँखों की तंत्रिकाओ और कोशिकाएं दोनों को नुकसान हो सकता है |
शक्कर की अधिक मात्रा – शक्कर की अधिक मात्रा से भी आँखे कमजोर हो सकती है | शक्कर वाले पेय से परहेज करे |
कंप्यूटर में देखना - कंप्यूटर की स्क्रीन से इतनी दुरी रखे की आँखों पर ज्यादा जोर न पड़े | थोड़ी –थोड़ी देर में आँखों को आराम दे |
Comments
Post a Comment